विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार अदालत ने नारायण साईं केा भगोड़ा घोषित किया
'

अदालत ने नारायण साईं केा भगोड़ा घोषित किया

PTI

- November,11 2013 8:33 PM IST

स्थानीय पुलिस उसे और उसके पिता के खिलाफ दो बहनों द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज कराये जाने के 35 दिन बाद भी उसका पता नहीं लगा पा रही थी।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए एस गाध्वी ने साईं को आज सुबह भगोड़ा घोषित कर दिया क्योंकि साईं सम्मन जारी किए जाने के बाद भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ।

अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित करने के दिन से 30 दिन के अंदर जांच अधिकारी या अदालत के सामने पेश होने को कहा है। अदालत ने कहा कि यदि वह 30 दिन के अंदर पेश नहीं हो पाता है तो उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 83 के तहत कार्रवाई की जाएगी और उसकी निजी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

साईं के खिलाफ छह अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया। उसके अगले दिन सूरत पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया ताकि वह देश छोड़कर नहीं जा सके।

पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत के आधार पर आसाराम और साईं के खिलाफ बलात्कार, यौन हिंसा, अवैध बंधक और अन्य अपराधों के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

छोटी बहन ने साईं पर जबकि बड़ी बहन ने आसाराम पर बलात्कार का आरोप लगाया था। आसाराम के खिलाफ एक और ऐसा ही मामला है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST