चुनाव आयोग से की गई शिकायत मंंे कहा गया है कि योगेन्द्र निर्मल ने नामांकन पत्र के साथ दिये गये शपथ पत्र में उनके खिलाफ किसी भी आपराधिक प्रकरण नहीं होने की जानकारी दी है जबकि वारासिवनी थाने में उनके खिलाफ धारा 420 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है।
शिकायत के साथ पुलिस में दर्ज आपराधिक प्रकरण की छाया प्रति भी संलग्न की गई है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।