IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार सीपीसी की होगी कल महत्वपूर्ण बैठक, ताजा सुधारों की होगी शुरूआत
'

सीपीसी की होगी कल महत्वपूर्ण बैठक, ताजा सुधारों की होगी शुरूआत

PTI

- November,08 2013 4:03 PM IST

बीजिंग, 8 नवंबर :भाषा: चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी कल यहां नये सुधारों की शुरूआत के लिए अपने प्रमुख नेतृत्व की बैठक आयोजित करने जा रही है। इन सुधारों को देश के माओ त्से तुंग के अव्यवस्था से भरे वर्ग संघर्ष से बाजार आधारित नीतियों की तरफ बढ़ने के बाद तीन दशक से भी अधिक समय के सबसे बड़े सुधारों के तौर पर देखा जा रहा है।

376 सदस्यीय केन्द्रीय समिति वाली पार्टी की 18वीं बैठक राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में होगी। इस चार दिवसीय बैठक का मकसद दुनिया की इस दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में आ रहे उतार को रोकना और आर्थिक सुधारों को तेज करना है। पिछले दो वर्ष में चीन की आर्थिक वृद्धि दोहरे अंकों से गिरकर सात प्रतिशत पर आ गई है।

एक और सरकारी मीडिया जहां सुधारों की लहर में उलझा है, वहीं विशेषग्यों का मानना है कि इससे पहले की बैठकें चीन के कई बड़े सुधारों की शुरूआत का माध्यम रही हैं।

इस वर्ष की बैठक को दिसंबर 1978 में हुई बैठक जितना ही महत्व दिया जा रहा है, जब देश में बाजार आधारित सुधारों की शुरूआत हुई थी। माओ के बाद सत्ता में आए तंग श्याओपिंग ने तीन दशक पूर्व इन सुधारों को रफ्तार देकर चीन की वैचारिक दिशा बदल दी थी।

इस वर्ष सत्ता संभालने के बाद से ही शी देश में और सुधारों की हिमायत कर रहे हैं क्योंकि चीन की अर्थव्यवस्था इस वर्ष 7.5 प्रतिशत की आधिकारिक विकास दर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST