वैश्विक निवेश फर्म जैंडर ग्रुप भारत में 2017 तक करीब 12 शापिंग माल का विकास करने और उनका परिचालन करने पर 60 करोड़ डालर
समूह की खुदरा इकाई वर्चुअस रिटेल इस समय विभिन्न स्थानों पर इस तरह के 8 केंद्रों का विकास कर रही है और वह आगामी वर्षों में अन्य 2..4 माल विकसित करेगी।
वर्चुअस रिटेल के विपणन निदेशक अनुपम योग ने प्रेट्र को बताया, भारत में संगठित खुदरा क्षेत्र में जबरदस्त संभावनाएं हैं। हमने देशभर में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 60 करोड़ डालर निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। हमें लगता है कि यह निवेश 2017 तक किया जाएगा।
जैंडर समूह द्वारा प्रायोजित वर्चुअस रिटेल की स्थापना 2007 में की गई और यह इस साल के अंत तक गुजरात के सूरत में अपनी पहली परियोजना का उद्घाटन करने जा रही है।
योग ने कहा, सूरत हमारी महत्वाकांक्षी परियोजना है और हम इसमें करीब 5 करोड़ डालर का निवेश कर रहे हैं। शापिंग परिसर का कुल आकार 6,00,000 वर्ग फुट है।