एनसीडीईएक्स में धनिया के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 151 रपये अथवा 2.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,212 रपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 19,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार धनिया के नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 128 रपये अथवा 1.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,979 रपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 10,540 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने धनिया वायदा कीमतों में तेजी का श्रेय हाजिर बाजार की मजबूत मांग के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली को दिया।