एक पंक्ति के प्रस्ताव में कहा गया है, राज्य को किसी भी परिस्थिति में एकीकृत रखा जाना चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुरोध के आलोक में यह प्रस्ताव राज्य के विभाजन के मुद्दे पर केंद्र द्वारा गठित मंत्रियों के समूह :जीओएम: को सौंपा जाएगा।
राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि हालांकि शुरू में इस बात को लेकर मतभेद था कि गृह मंत्रालय के अनुरोध पर प्रतिक्रिया दी जाए या नहीं। लेकिन नेताओं ने अंतत: एक पंक्ति के प्रस्ताव को प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और एकीकृत राज्य संबंधी अपनी मांग दोहरायी।
बैठक में मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी सत्यनारायण, राज्य के कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए।
इसके पहले दिन में सत्यनारायण ने तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की ताकि जीओएम को सौंपे जाने वाले मुद्दों पर उनकी राय ली जा सके।
बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हम गृह मंत्रालय को अपनी प्रतिक्रिया कल सौंपेंगे।
भाषा