बोस ने कहा, मैं सचिन तेंदुलकर को आल द बेस्ट कहता हूं। वह महान खिलाड़ी बन गया है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान खिलाड़ी ने भी एक बार उन्हें शुभकामना दी थी। मैं उन्हें खेलते हुए देखने की कोशिश करूंगा, हालांकि मैं शायद ईडन गार्डंन्स नहीं जा पाउंगा।
उन्हांेने कहा, सचिन...सचिन है, उम्मीद करता हूं कि वह अपने करियर का अंत आखिरी मैच में शानदार पारी से करे।
तेंदुलकर अपना 199वां टेस्ट मैच ईडन गार्डंस में खेलेंगे, जिसके बाद वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह देंगे।