विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार मैं बड़ी पारी खेलना चाहता था : रोहित
'

मैं बड़ी पारी खेलना चाहता था : रोहित

PTI

- November,03 2013 4:13 AM IST

तेंदुलकर और सहवाग के बाद रोहित तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक जमाया। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवें और आखिरी एकदिवसीय मैच में आज यहां 158 गेंदों पर 209 रन की धमाकेदार पारी खेली।

अपनी पारी में रिकार्ड 16 छक्के और 12 चौके लगाने वाले रोहित ने कहा, दोहरा शतक जड़ना अद्भुत अनुभव है। मेरी रणनीति क्रीज पर टिके रहना और बाद में इसका फायदा उठाना था। यह छोटा मैदान है और इसमें बड़े शाट खेलना आसान है। मैंने केवल मौकों का फायदा उठाया।

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि जयपुर में दूसरे वनडे में शतक जड़ने के बाद वह आक्रामक बल्लेबाजी करने पर ध्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा, मैं अपनी अच्छी फार्म को जारी रखना चाहता था। मैं बड़ी पारी खेलना चाहता था। मैं केवल अपनी लय बरकरार रखना चाहता था।

रोहित ने अपनी तूफानी पारी के दौरान एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड बनाया। वह इस साल 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने और यही नहीं उन्होंने अपने वनडे करियर में 3000 रन का आंकड़ा पार भी किया।

मुंबई के इस बल्लेबाज से जब विराट कोहली को गफलत में रन आउट करवाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, कभी कभी ऐसा हो जाता है। यह खेल का हिस्सा है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST