IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार अमेरिकी ड्रोन हमले में तालिबान सरगना महसूद मारा गया
'

अमेरिकी ड्रोन हमले में तालिबान सरगना महसूद मारा गया

PTI

- November,01 2013 11:23 PM IST

पेशावर...इस्लामाबाद, 1 नवंबर :भाषा: पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान प्रांत में अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तानी तालिबान सरगना हकीमुल्ला महसूद सहित छह आतंकवादी मारे गए हैं ।

मारे गए लोगों में महसूद, उसका रिश्तेदार तारिक महसूद और चालक अब्दुल्ला महसूद शामिल हैं। सीआईए द्वारा परिचालित खुफिया विमान के जरिए उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी दांडी दारपाखेल इलाके में हमला किया गया।

डॉन ने खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के ड्रोन विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी के दांडी दारपाखेल में एक परिसर को निशाना बनाया जिसमें महसूद सहित छह लोग मारे गए

खबर में कहा गया है कि परिसर परी तरह नष्ट हो गया है । उस पर दो मिसाइलें दागी गई थीं । हमले के वक्त पाकिस्तानी तालिबान की महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी ।

सूत्रों ने बताया कि हमले में तालिबान के अन्य प्रमुख कमांडर अब्दुल्ला और महसूद का अंगरक्षक तारिक महसूद भी मारे गए हैं ।

महसूद के मारे जाने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है । यदि इसकी पुष्टि होती है तो यह तालिबान के लिए बड़ा झटका होगा ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST