घटना से नाराज लोगों ने एटा-बरेली राजमार्ग पर शव रखकर करीब पांच घंटे तक रास्ता जाम किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मिरहची थाना क्षेत्र स्थित सिरसा टप्पू गांव में रास्ते के विवाद को लेकर तड़के ओमकार तथा ग्यानेश नामक व्यक्तियों के पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें ग्यानेश :23: की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी भी हुए हैं । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने एटा-बरेली राजमार्ग पर शव रखकर करीब पांच घंटे तक रास्ता जाम किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।