IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार मंत्रिपरिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
'

मंत्रिपरिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

PTI

- October,31 2013 9:43 PM IST

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने मंत्रिपरिषद में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि बैठक में सहायता प्राप्त अशासकीय स्नातक महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर तथा प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 61 से 64 वर्ष आयुवर्ग के सेवानिवृत्त शिक्षकों की मानदेय पर नियुक्ति करने का फैसला किया है।

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये थीम पार्क निर्माण नीति बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण के अन्य केन्द्र बनाने की मांग अर्से से की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए अमेरिका के डिज्नीलैंड की तर्ज पर थीम पार्क बनाये जाएंगे।

उस्मानी ने बताया कि इस पार्क की स्थापना के लिये जमीन का स्टाम्प कर माफ किया जाएगा। इसके अलावा 10 साल तक उनसे मनोरंजन कर अथवा लग्जरी टैक्स के रूप में कोई धनराशि नहीं ली जाएगी।

इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने बंजारा जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय भी लिया है, इसके लिये केन्द्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

एक अन्य निर्णय में मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग अधिनियम में संशोधन करते हुए सदस्यों की संख्या 17 से बढ़ाकर 25 करने का निर्णय लिया गया है। इनमें अल्पसंख्यक समुदाय का कम से कम एक सदस्य जरूर मनोनीत किया जाएगा।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कानून में संशोधन करने का निर्णय भी लिया गया है। अब अल्पसंख्यक आयोग में एक अध्यक्ष, छह पुरुष तथा दो महिला सदस्य होंगी। आयोग में दो उपाध्यक्ष नियुक्त करने की पूर्व में हुई व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST