IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार एसआरबी बैठकें नियमित रूप से नहीं हो रही: अदालत में दायर याचिका में दावा
'

एसआरबी बैठकें नियमित रूप से नहीं हो रही: अदालत में दायर याचिका में दावा

PTI

- January,09 2020 5:24 AM IST

आठ जनवरी (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यायिक आदेश के बावजूद ‘सजा समीक्षा बोर्ड ’ (एसआरबी) की बैठकें हर तिमाही नहीं होने का दावा करने वाली एक याचिका पर आम आदमी पार्टी सरकार से बुधवार को अपना रुख बताने को कहा।

न्यायमूर्ति ए के चावला ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग,एसआरबी और जेल प्राधिकार को याचिका के जवाब में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

दिल्ली जेल नियमावली के मुताबिक बोर्ड की बैठकें करने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश का अनुपालन कथित तौर पर नहीं करने को लेकर उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई की याचिका में मांग की गई है।

अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी ने दावा किया कि 2018 की दिल्ली जेल नियमावली के मुताबिक एसआरबी बैठकें हर तिमाही होनी चाहिए।

उन्होंने याचिका में दलील दी कि उच्च न्यायालय ने पिछले साल 21 अक्टूबर को एसआरबी को जेल नियमावली के मुताबिक बैठकें करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने अदालत से कहा कि अक्टूबर के आदेश के बाद से अब तक एक भी बैठक नहीं हुई है और यह न्यायिक आदेशों का जानबूझ कर की गई अवज्ञा है। उन्होंने आप विधायक सत्येंद्र कुमार जैन सहित संबद्ध अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की। जैन एसआरबी के अध्यक्ष भी हैं।

बहरहाल, अदालत ने इस विषय की अगली सुनवाई पांच मई को करने का निश्चय किया है।

भाषा सुभाष अनूप

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST