BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार मिठाइयों पर चांदी के बर्क पर पाबंदी वाले सर्कुलर पर रोक से अदालत का इनकार
'

मिठाइयों पर चांदी के बर्क पर पाबंदी वाले सर्कुलर पर रोक से अदालत का इनकार

PTI

- October,29 2013 8:03 PM IST

मिष्ठान व्यवसायी सहकारी मंडल ने बृहन्मुंबई नगर निगम :बीएमसी: द्वारा मिठाइयों पर चांदी के बर्क पर पाबंदी लगाने के लिए जारी 24 अक्तूबर के सर्कुलर पर रोक लगाने की मांग की थी।

अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए न्यायमूर्ति एस सी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने कहा, बीएमसी कुछ शर्तों के साथ लाइसेंस जारी करता है और उसे रोकथाम का अधिकार है। अगर नगर निगम को शर्तों के उल्लंघन का पता चलता है तो उसे व्यापक जनहित में इस पर रोक लगाने का पूरा पूरा अधिकार है।

बीएमसी के वकील सुरेश पकाले और तृप्ति पुराणिक ने दलील दी थी कि निगम ने मिठाइयों पर चांदी के बर्क पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई है। सेहत के कारणों से चांदी के बर्क के इस्तेमाल पर नियंत्रण रखा गया है।

पकाले ने कहा, ऐसे व्यवसायी हैं जो चांदी के अलावा अन्य पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं। जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह है।

याचिकाकर्ताओं की वकील अंजलि यजुर्वेदी ने दावा किया कि आम जनता के बीच घबराहट पैदा करने के लिए दिवाली से ऐन पहले सर्कुलर जारी किया गया है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि वह याचिका के सभी पहलुओं पर दिवाली की छुट्टियों के बाद सुनवाई के दौरान विचार करेगा। इस बीच सर्कुलर पर रोक लगाने के लिए अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया गया।

संबंधित पोस्ट