ग्लेडियटर के चर्चित अदाकार रसेल क्रो का कहना है कि हैरी पॉटर से मशहूर हुयी अदाकारा एम्मा वाटसन के साथ फिल्म करने की बात सुनकर उनके बच्चे बहुत रोमांचित हैं।
कांटैक्ट म्यूजिक की खबर के मुताबिक, अदाकार के बेटे चाल्र्स और टेनीसन हैरी पॉटर फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। जब उन्हें नोआ फिल्म में क्रो और एम्मा वाटसन के साथ साथ काम करने की जानकारी मिली तो वे काफी खुश हुए।
क्रो ने ट्वीट किया, उनके साथ मैं काम करने जा रहा हूं और मेरे बच्चे काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं।
अदाकार ने गायिका अदाकारा डेनिले स्पेंसर के साथ शादी रचाई थी। वह अपने बच्चों को लंदन में हैरी पॉटर की शूटिंग दिखाने ले गए थे।