IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार आगरा के मेयर पद पर लगातार पांचवी बार भाजपा का कब्जा
'

आगरा के मेयर पद पर लगातार पांचवी बार भाजपा का कब्जा

PTI

- July,12 2012 4:14 AM IST

भाजपा के इंद्रजीत सिंह आर्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी बसपा के करतार सिंह भरतिया को 12,434 मतों से हराकर लगातार पांचवीं बार आगरा के मेयर पद पर कब्जा कर लिया।

आर्य को कुल 1,35,647 मत मिले जबकि भरतिया को 1,23,213 मत ही मिले।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महाराज सिंह 84,655 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि कंग्रेस के श्याम जरारी 29,116 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

2006 के चुनावों की तुलना में भाजपा को लगभग पिछली बार के बराबर ही वोट मिले, जबकि बसपा के वोट 1.10 से बढ़कर 1,23,213 और सपा के वोट 63,000 से बढकर 84,655 हो गये। कांग्रेस के मतों की संख्या पिछले चुनावों में मिले 75,000 से घटकर 29,916 ही रह गयी।

बहरहाल, 90 सदस्यों वाले इस निगम में सिर्फ 36 सीटों को हासिल करते हुये भाजपा एक बार फिर अपना बहुमत हासिल करने में असफल रही।

कांग्रेस को केवल दो सीटें ही मिलीं जबकि 57 सीटों पर सपा और बसपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा रहा। इन चुनावों में केवल कांग्रेस ने ही पार्टी के आधार पर उम्मीदवार खडे किये थे।

जिले के नगर पालिका परिषदों के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार नेवाती ने अचनेरा सीट जीत ली, जबकि सपा समर्थित सतीश चंद्र एवं देवेंद्र सिंह ने क्रमश: एत्मादपुर और बाह सीट पर कब्जा कर लिया।

शमशाबाद में लक्ष्मी राठौर और फतेहपुर सीकरी में इस्लाम ने जीत हासिल की।

नगर पंचायत चुनावों में किरोली से जगदीश सिंह, पिनाहट से मनोज कुमार, जगनेर से विजयरानी, खैरागढ़ से अनिल कुमार, फतेहबाद से शैलेश यादव, सोमीबाग से संजय कपूर और दयाल बाग से गुरप्यारी मेहता ने जीत हासिल की।

भाषा:

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST