विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार बलात्कार के मामले में युवक बरी
'

बलात्कार के मामले में युवक बरी

PTI

- October,21 2013 5:53 PM IST

अदालत ने 19 वर्षीय युवक को यह कहते हुए बरी कर दिया कि ऐसा कोई कानून नहीं है जो कहता हो कि गरीब और अनपढ़ लोग प्यार नहीं कर सकते और अगर जालिम समाज इसे मान्यता दे या नहीं, दोनों सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए विवाहित दंपति हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने कहा कि लड़की इस साल जनवरी में हुई घटना के समय 16 साल तीन महीने की थी। वह सोच-समझकर युवक के साथ भागी थी और उसने यौन संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर नहीं किया था।

अदालत ने यह भी कहा कि चूंकि लड़की के परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया है इसलिए उसका कल्याण इसी में है कि वह अपने पति के साथ रहे। अदालत ने रिमांड होम निर्मल छाया को उसे तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया। उसका पति दिल्ली का रहने वाला है।

अदालत ने इस आदेश की एक प्रति निर्मल छाया के अध्यक्ष को सूचना और आवश्यक अनुपालन के लिए भेजने का निर्देश दिया है।

न्यायाधीश ने कहा, ऐसा कोई कानून नहीं है जो कहता है कि गरीब और अनपढ़ लोग प्यार नहीं कर सकते और शादी नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, मैंने कहीं सार्थक वाक्य पढ़ा कि प्यार किसी तर्क, कोई सीमा, कोई दूरी नहीं जानता। इसकी एकमात्र मंशा लोगों को हमेशा के लिए एकसाथ लाने की है।

अदालत ने अभियोजक की दलीलों को खारिज कर दिया कि आरोपी ने सिर्फ लड़की के माथे पर सिंदूर डाला था और उन्होंने शादी के लिए सात फेरे नहीं लिए थे।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST