BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी
अन्य समाचार एमसीएक्स..एसएक्स ने नए सीईओ की तलाश शुरू की
'

एमसीएक्स..एसएक्स ने नए सीईओ की तलाश शुरू की

PTI

- October,21 2013 1:53 PM IST

एमसीएक्स..एसएक्स की स्थापना जिग्नेश शाह की अगुवाई वाली फाइनेंशियल टेक्नोलाजीज ग्रुप द्वारा की गई थी। फाइनेंशियल टेक्नोलाजीज ही नेशनल स्पॉट एक्सचेंज और जिंस बाजार एमसीएक्स की भी प्रवर्तक है।

एक सार्वजनिक सूचना में एमसीएक्स..एसएक्स ने प्रबंध निदेशक व सीईओ पद के लिए उचित पात्र व अनुभवी उम्मीदवारों से आज आवेदन पत्र आमंत्रित किया।।

एमसीएक्स..एसएक्स के लाइसेंस का और एक साल के लिए नवीनीकरण करते हुए बाजार नियामक सेबी ने पिछले महीने एक्सचेंज को स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति गठित करने को कहा था जो एक्सचेंज के परिचालन पर नजर रख सके।

इस महीने की शुरआत में एमसीएक्स..एसएक्स के प्रबंध निदेशक व सीईओ जोसफ मैसी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि जिग्नेश शाह ने भी बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

इन इस्तीफों के बाद एमसीएक्स..एसएक्स ने कहा था कि उसके पूर्णकालिक निदेशक यू. वेंकटरमण एक्सचेंज के कार्यों को देखने में जनहित निदेशकों की विशेष समिति की मदद करेंगे।

संबंधित पोस्ट