उपराष्ट्रपति ने कहा कि पर्यावरण और आर्थिक वृद्धि के बीच दोतरफा रिश्ता है...इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारे विकास एजेंडे के निरंतर बने रहने के लिए हम पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक वृद्धि के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करें।
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में, पर्यावरण और सतत विकास के बीच संतुलन बनाये रखने तथा शीघ्र न्याय दिलाने के लिए असरदार निर्णायक के तौर पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की भूमिका आज काफी महत्वपूर्ण हो गई है।
अंसारी एनजीटी के तीसरे स्थापना दिवस और एनजीटी के नये परिसर के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे। एनजीटी दो अलग अलग अस्थायी स्थलों से फरीदकोट हाउस में स्थानान्तरित हो गया है।
इस मौके पर अंसारी ने एनजीटी द्वारा अब तक किये कार्यों की भी प्रशंसा की।