रिजर्व बैंक के आज जारी आंकड़ांे के अनुसार लगातार दूसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पूर्व सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.46 अरब डालर बढ़कर 277.73 अरब डालर पर था।
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 1.52 अरब डालर बढ़कर 250.85 अरब डालर पर पहुंच गईं। रिजर्व बैंक के आंकड़ांे के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 21.76 अरब डालर पर स्थिर रहा।