IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार पुनर्वास कार्य के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगेगा ओडिशा
'

पुनर्वास कार्य के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगेगा ओडिशा

PTI

- October,17 2013 4:24 PM IST

राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री एस एन पात्रो ने बरहामपुर में कहा, विभिन्न विभागों से संबंधित नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया जा रहा है और मैंने उनसे एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा था जो कल केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 16, 487 गांवों तथा 17 ब्लाकों में 43 शहरी निकायों के करीब दो करोड़ लोग चक्रवात और बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं । चक्रवाती तूफान ने राज्य के 30 में से 17 जिलों को प्रभावित किया है ।

उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण करीब 28 लोग मारे गए और 3 ़ 76 लाख घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए ।

शनिवार की रात को गोपालपुर के समीप आए फैलिन चक्रवाती तूफान ने सबसे अधिक तबाही गंजाम जिले में मचायी। तूफान और बाढ़ के कारण प्रभावित हुए अन्य जिलों में बालेश्वर, खुर्दा, पुरी, क्योंझर, कंधमाल और मयूरभंज शामिल हैं ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों के सचिवों को प्रभावित इलाकों में जाने और राहत एवं पुनर्वास कार्यो की निगरानी करने को कहा गया है ताकि जल्द से जल्द सामान्य हालात सुनिश्चित किए जा सकें ।

पात्रो ने बताया कि प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटे जाने का काम अगले 14 दिन तक जारी रहेगा।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST