IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार एलेनोर कैटन से बुकर की दौड़ में हारीं झुंपा लाहिड़ी
'

एलेनोर कैटन से बुकर की दौड़ में हारीं झुंपा लाहिड़ी

PTI

- October,17 2013 4:23 PM IST

लंदन, 16 अक्तूबर :भाषा: भारतीय मूल की अमेरिकी उपन्यासकार झुंपा लाहिड़ी, मैन बुकर पुरस्कार की दौड़ में एलेनोर कैटन से मात खा गयी हैं। कैटन, इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाली सबसे युवा लेखक हो गयी हैं।

कैटन का 832 पृष्ठ वाला द लुमिनेरीज उनका सबसे बड़ा उपन्यास है और 19 वीं सदी के गोल्डरश हत्या की गुत्थी वाली इस किताब को अनूठी करार दिया गया है।

न्यूजीलैंड की रहने वाली 28 वर्षीय कैटन ने कल कहा, इस असाधारण पुरस्कार से मान और सम्मान दिलाने के लिए मैं मैन बुकर पुरस्कार का शुक्रिया अदा करती हूं।

उन्होंने 25 साल की उम्र से ही उपन्यास लिखना शुरू कर दिया था। लंदन के गिल्डहाल में एक शानदार समारोह में डचेस ऑफ कॉर्नवाल, कैमिला पार्कर-बोवेल्स की ओर से यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया गया।

इस साल निर्णायक मंडल के प्रमुख, लेखक और समालोचक राबर्ट मैकफार्लेन ने स्वीकार किया कि पाठकों को इस मोटी किताब में अच्छा खासा समय देना होगा। किताब की शुरूआत धीमी है लेकिन जैसे जैसे पाठक आगे पढ़ेंगे, उनकी दिलचस्पी बढ़ती जाएगी। निर्णायकों ने लंदन में जन्मी झुंपा लाहिड़ी की रचना द लोलैंड को भी सराहा। द लोलैंड 1960 के दशक के आखिर में कोलकाता में पले बढ़े दो भाईयों की कहानी है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST