विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार कोयला घोटाला: कुमार मंगलम बिड़ला, पूर्व कोयला सचिव के खिलाफ मामला दर्ज
'

कोयला घोटाला: कुमार मंगलम बिड़ला, पूर्व कोयला सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

PTI

- October,15 2013 8:03 PM IST

कोयला घोटाले मंे ताजा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीमों ने मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और भुवनेश्वर में करीब छह जगहों पर तलाशी की। इनमें हैदराबाद और सिकन्दराबाद में हिंडालको के दफ्तर और पारेख के आवास शामिल हैं।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि आदित्य बिड़ला समूह के 46 वर्षीय प्रमुख को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने ओडि़शा में 10 नवंबर, 2005 को आबंटित किए गए तालाबीरा के दो कोयला ब्लॉकों को लेकर आदित्य बिड़ला समूह और समूह की कंपनी हिंडालको के प्रतिनिधि के तौर पर कुमार मंगलम बिड़ला के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच समिति की 25वीं बैठक के दौरान विद्युत उत्पादन के लिए ये ब्लॉक आंबटित किए गए थे।

सीबीआई प्रवक्ता कंचन प्रसाद ने कहा, सीबीआई तत्कालीन कोयला सचिव, आदित्य बिड़ला समूह की प्रतिनिधि मेसर्स हिंडालको, अग्यात व्यक्तियों एवं अधिकारियों के खिलाफ एक ताजा मामला दर्ज करती है।

इस बीच, तकरीबन 2.45 लाख करोड़ रूपये के समूह ने कोई प्राथमिकी प्राप्त होने से इनकार किया है। उसने किसी कदाचार के आरापों से भी इनकार किया है।

सीबीआई की कार्रवाई का तुरंत असर हुआ है और हिंडालको के शेयर में सुबह 1.27 फीसद की गिरावट आई। बिड़ला की कुछ कंपनियां भी प्रभावित हुई हैं।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST