सिविल डिफेंस के प्रवक्ता मेजर रीनाल्डो बालिडो ने बताया कि बोहोल में चार लोग मारे गए और सेबू प्रांत में 15 लोगों की जान चली गई ।
बोहोल के दक्षिण पश्चिम में सिकिजोर द्वीप पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए ।
सेबू शहर मैं पांच अन्य लोगों की उस समय मौत हो गई जब वहां मछली पकड़ने वाला एक केंद्र ढह गया । दो अन्य लोगों की मौत उस समय हुई जब सेबू प्रांत के मंडाउ स्थित एक बाजार में एक छत गिर पड़ी । इस घटना मैं 19 लोग घायल भी हुए हैं । इसके अलावा शहर में एक इमारत के गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई।
टीवी चैनलों पर प्रसारित तस्वीरों में नष्ट हुई दो मंजिला एक इमारत को दिखाया गया और खबरों में कहा गया कि 8 महीने के एक बच्चे तथा एक अन्य व्यक्ति को जीवित बाहर निकाल लिया गया ।
सेबू के मेयर के सहायक ने कहा, यह खुशकिस्मती की बात है कि अवकाश की वजह से बहुत से कार्यालय और स्कूल बंद हैं ।
जारी: भाषा
नननन