जोधपुर, 13 अक्तूबर, :भाषा: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसंुधरा :रिपीट वसुंधरा: राजे की उस टिप्पणी की निंदा की है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि गहलोत सरकार की मुफ्त दवा योजना के अंतर्गत नकली दवाइयां बांटी जा रही हैैं।
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गहलोत ने यहां कहा, ऐसा कह कर उन्होंने राज्य के लोगों में न सिर्फ इस सरकारी योजना, बल्कि इस योजना से लाभांवित हुए लोगों और डाक्टरों के प्रति भी अविश्वास पैदा करने की कोशिश की है।
उन्होंने राजे पर लोगों को बहकाने और हतोत्साहित करने का आरोप लगाया।
गहलोत ने कहा, जहां तक मुफ्त दवा योजना की बात है, तो इस योजना के अंतर्गत प्रति दिन राज्य भर में 16,000 जांच कराए जा रहे हैं और इससे ढाई लाख लोग रोजाना लाभांवित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यहां एक रिसॉर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
इसके अलावा वह माली समुदाय के मेधावी छात्रों सम्मान में आयोजित कार्यक्रम और रावण का चबूतरा के दशहरा उत्सव में भी शामिल हुए।