रक्षा प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने कहा, भारत और रूस के बीच हो रहे युद्धाभ्यासों की श्रृंखला में इंद्र 2013 सबसे बड़ा है । यह महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में होना है ।
यह अभ्यास 18 से 28 अक्तूबर के बीच जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान के मुख्यालय की देखरेख में आयोजित किया जाएगा ।