IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार आदर्श सोसायटी में बेनामी लेन..देन की जांच कर रही सीबीआई
'

आदर्श सोसायटी में बेनामी लेन..देन की जांच कर रही सीबीआई

PTI

- July,04 2012 8:53 PM IST

सीबीआई आदर्श हाउसिंग सोसायटी में 103 फ्लैटों में से 24 के संबंध मैं बेनामी लेन..देन की जांच कर रही है और उसने मामले में जांच करते रहने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है।

सीबीआई ने आज सत्र अदालत में कहा कि उन 24 फ्लैटों के वास्तविक मालिकों का पता लगाने के लिए जांच जारी है, जो एजेंसी के दावे के मुताबिक सोसायटी के दो सदस्यों से संबंधित हैं। इन सदस्यों के खिलाफ आज आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

सीबीआई के एक बयान के अनुसार बेनामी लेन..देन और जांच के दौरान संभावित किसी नये तथ्य के संदर्भ में जांच अभी चल रही है और पूरी होने पर रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।

सीबीआई के सूत्रों के अनुसार जांच में संकेत मिला है कि आर सी ठाकुर और पूर्व कांग्रेस एमएलसी के एल गिडवानी के पास बेनामी नामों के तहत आठ..आठ फ्लैट हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST