टीवी पर आए दो कार्यक्रमों अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो और रतन का स्वयंवर से मशहूर हुईं राजपूत को इस शो में हिस्सा लेने का मलाल है क्योंकि वह इसमें फिट नहीं हो पायीं ।
शो से बाहर होने से बाद उन्होंने पीटीआई को बताया, मैंने अपनी ताकत का गलत अंदाजा लगाया । पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि मैंने अपने जीवन के 28 दिन गंवा दिए । इस शो में भाग लेने का निर्णय गलत था । यह मुझे रास नहीं आया, हालांकि शो में कुछ गलत नहीं है । बिग बॉस में बाकी लोग योजना के साथ आए हैं । वहां हर चीज कैमरे के लिए है और आप सभी को मित्र मानते हैं । मुझे वहां बहुत अकेलापन महसूस हुआ ।