IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार एयर इंडिया पायलट हड़ताल वापस लेने से पहले वकीलों से सलाह लेंगे
'

एयर इंडिया पायलट हड़ताल वापस लेने से पहले वकीलों से सलाह लेंगे

PTI

- July,11 2012 6:45 AM IST

दिल्ली उच्च न्यायालय के एयर इंडिया प्रबंधन और हड़ताली पायलटों को आपसी बातचीत कर समझौता करने की सलाह देने के ठीक बाद हड़ताली पायलटों ने आज कहा कि वह अपनी करीब दो महीने लंबी हड़ताल वापस लेने से पहले वकीलों से सलाह लेंगे।

हड़ताल का नेतृत्व कर रहे इंडियन पायलट्स गिल्ड :आईपीजी: के संयुक्त सचिव तौसीफ मुकदद्म ने मुंबई से फोन पर बताया अदालत ने बहुत सकारात्मक टिप्पणी की है। इसने कहा है कि सभी पायलटों को वापस लिया जाना चाहिए और बर्खास्त किये गये तथा अन्य पायलटों के बीच कोई फर्क नहीं होना चाहिए। हम अदालत की टिप्पणी से खुश हैं।

उन्होंने कहा हम अपने वकीलों से बातचीत और उच्च न्यायालय के फैसले की प्रति प्राप्त होने के बाद ही हड़ताल वापस लेने के संबंध में फैसला करेंगे।

आईपीजी के कुछ अन्य नेताओं ने यहां कहा कि अदालत ने प्रबंधन से यह भी कहा कि एयर इंडिया के सभी विमानों को उड़ाया जाना चाहिए और सभी पायलटों को काम पर लौटने की मंजूरी दी जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने सभी हड़ताली पायलटों से 48 घंटे के भीतर काम पर लौटने की इच्छा व्यक्त करते हुये हलफनामा दायर करने को कहा है। साथ ही दोनों पक्षों को छह जुलाई को मुख्य श्रमायुक्त के सामने समझौते की प्रक्रिया के लिए पेश होने का निर्देश दिया है।

आईपीजी नेताओं ने कहा समझौता प्रक्रिया की रपट नौ जुलाई को उच्च न्यायालय के सामने पेश की जानी है।

हड़ताल के कारण एयर इंडिया को होने वाला नुकसान बढ़कर 600 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। हड़ताल के कारण एयरलाइन को कई अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उडान में कटौती भी करनी पड़ी।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST