अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने आज सुबह चक्रवात की स्थिति के बारे में पूछताछ की और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए । इसके साथ ही उनसे कहा गया है कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
राज्य के राजस्व मंत्री एन रघुवीर रेड्डी आज सुबह विशाखापत्त्नम पहुंचे, यहां से वह श्रीककुलम जिला जाएंगे। ओडि़शा की सीमा से लगा श्रीकाकुलम जिला चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों में होने की आशंका हैं।
विशाखापत्त्तनम में संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। मछली पकड़ने गए मछुआरों को वापस ले आया गया है।
सूत्रों ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री के मुरली मोहन और वरिष्ठ अधिकारी श्रीकाकुलम जिले में हालात का करीब से जायजा ले रहे हैं।
श्रीकाकुलम के जिलाधिकारी ने पहले ही दुकानों एवं कई संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए हैं और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया है क्योंकि तूफान की गति के काफी तेज होने की आशंका है।
आज जिले में लगभग 52,000 स्थानीय लोगों को बाहर निकाला गया और 25,000 लोगों को चक्रवात आश्रय स्थलों में रखा गया।
भाषा
नननन