Business Standard
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा
अन्य समाचार 17 क्षेत्रीय दलों ने चुनाव आयोग को चंदे की रिपोर्ट नहीं दी: रिपोर्ट
'

17 क्षेत्रीय दलों ने चुनाव आयोग को चंदे की रिपोर्ट नहीं दी: रिपोर्ट

PTI

- May,21 2019 9:33 PM IST

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 48 क्षेत्रीय दलों के विश्लेषण में सिर्फ 15 दलों ने ही तय समय पर अपनी चंदा रिपोर्ट चुनाव आयोग में जमा कराई है। 16 दलों ने रिपोर्ट जमा कराने में एक दिन से लेकर 31 दिन तक की देरी की।

रिपोर्ट के मुताबिक 17 क्षेत्रीय दलों ने चुनाव आयोग को अपनी चंदा रिपोर्ट दी ही नहीं। इममें असम गण परिषद, मिजो नेशनल फ्रंट और इंडियन नेशनल लोकदल शामिल हैं।

क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित की गई दान की कुल राशि 54.81 करोड़ रूपये है। 2,824 दानकर्ताओं ने यह राशि दी है।

नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल को छह दानकर्ताओं से सबसे ज्यादा 13.04 करोड़ रूपये की राशि मिली है। इसके बाद नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नंबर आता है, जिसने घोषणा की है कि उसे 27 दानकर्ताओं से 11.19 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस को 8.35 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रीय दलों द्वारा हासिल किये गए चंदे का 59.44 प्रतिशत या 32.58 करोड़ रुपये का चंदा अकेले शीर्ष तीन क्षेत्रीय दलों को मिला है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement