न्यूजीलैंड ए ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर एंटन डेवसिच : 66 :, कोरे एंडरसन : 59 : और टाम लैथम : 53 : के अर्धशतकों की मदद से नौ विकेट पर 290 रन बनाये। भारत की तरफ से बसंत मोहंती, मनेरिया और जलज सक्सेना ने दो . दो विकेट लिये।
पिछले मैच में भारत की जीत के नायक रहे मनेरिया ने इसके बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया। रोबिन उथप्पा की 46 रन की पारी के बावजूद भारत का स्कोर जब चार विकेट पर 79 रन था तब मनेरिया ने 50 गेंदों पर आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 69 रन बनाये और इस बीच केदार जाधव : 57 : के साथ 128 रन की साझेदारी की।
जाधव और मनेरिया हालांकि चार गेंद के अंदर आउट हो गये। तब भारत का स्कोर 207 रन था। इसके बाद मनदीप सिंह ने 27 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाये जिससे भारत ए 49 . 2 ओवर में आठ विकेट पर 291 रन बनाकर तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने में सफल रहा। भारत ने इससे पहले दोनों मैच छह विकेट के समान अंतर से जीते थे।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने कप्तान उन्मुक्त चंद : 11 : और संजू सैमसन : 5 : के विकेट जल्दी गंवा दिये। उथप्पा और सचिन बेबी : 16 : भी लंबी साझेदारी नहीं निभा पाये जिससे 19वें ओवर तक भारतीय टीम चार विकेट गंवाकर संकट में दिख रही थी।
जारी भाषा