भारत के क्यूइस्ट आदित्य मेहता ने आज यहां आयरलैंड के पूर्व विश्व चैंपियन केन डोहर्टी को 5-2 से हराकर सैंगसोम 6 रेड विश्व स्नूकर के नाकआउट चरण में जगह बना ली।
आदित्य ने कल दो मैच में जीत दर्ज की थी। यह उनकी चार मैच में कुल तीसरी जीत है। उन्हें तीसरे दौर में वेल्स के मार्क जे विलियम्स ने 5 . 4 से हराया था।
इससे पहले पंकज आडवाणी को इंग्लैंड के एंड्रयू हिगिनसन के हाथों 2 . 5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वह नाकआउट में जगह बनाने की दौड़ में बन हुए हैं।
गैरवरीय आडवाणी के तीन मैचों में दो जीत और एक हार से तीन अंक हैं जो हिगिनसन के बराबर हैं।
इससे पहले आडवाणी ने छह खिलाडि़यों की राउंड रोबिन लीग में थेपचेया उन नूह को 5 . 4 से हराया था जबकि कल आस्ट्रेलिया के बेन नुनान को 5 . 4 से शिकस्त दी थी।
आडवाणी को अपने अंतिम दो लीग मैचों में कल छठे वरीय इंग्लैंड के शान मर्फी और इंग्लैंड के ही पूर्व विश्व चैम्पियन 54 वर्षीय स्टीव डेविस से भिड़ना है।
मेहता कल इंग्लैंड के पीटर एबडन से भिड़ेंगे।