जापान और दक्षिण कोरिया ने एक दूसरे के देशों में मालवाहक ट्रकांें को आवाजाही की अनुमति दिए जाने की योजना बनायी है जिससे प्रभावी वितरण नेटवर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी।
सरकार और उद्योग जगत के सूत्रों ने आज बताया कि दोनों देश जल्द ही एक दूसरे की सड़कों पर मालवाहक ट्रकों की आवाजाही परीक्षण के तौर पर शुरू करेंगे और इसका मकसद इस प्रकार के सहयोग से आर्थिक संबंधों को मजबूती प्रदान करना है ।
जापान, दक्षिण कोरिया तथा चीन के माल ढुलाई मामलों के मंत्रियों की मध्य जुलाई में दक्षिण कोरियाई बंदरगाह शहर बुसान में होने वाली बैठक में इस आशय का समझौता होने की संभावना है ।
क्योदो नरेश