घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो लोग कोतवाली पहुंचे तथा गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खुर्जा की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस की गश्त बढ़ा दी है।
पुलिस अधीक्षक :ग्रामीण: विजय गौतम ने नगर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने बताया कि घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।