IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार क्या सुपर कूल हैं हम में काम करने के लिये पहले मना कर दिया था : नेहा
'

क्या सुपर कूल हैं हम में काम करने के लिये पहले मना कर दिया था : नेहा

PTI

- July,10 2012 6:03 AM IST

फिल्म क्रुक में काम कर चुकी अभिनेत्री नेहा शर्मा ने बताया है कि पहले उन्होंने क्या सुपर कूल हैं हम में काम करने से मना कर दिया थ। उनका कहना है कि वे इसे फिल्म के बोल्ड कंटेट से घबराई हुई थी।

शोभा कपूर द्वारा निर्मित तुषार कपूर और रितेश देशमुख अभिनीत इस फिल्म में नेहा के साथ सारा जेन ने भी काम किया है

नेहा ने कहा , जब मैंने पहली बार फिलम की स्कि्रप्ट पढ़ी तो मैं चकित रह गयी। साथ ही इसके निर्देशक सचिन यार्दी ने भी मुझसे कहा था कि जो कुछ काग़ज़ पर लिखा है, वास्तविक शूटिंग में उससे 10 गुना ज्यादा असरदार किया जायेगा। मैं घबरा गयी थी कि इसका किरदार मेरे निजी जीवन से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता।

नेहा ने पीटीआई को बताया, बिना सोचे और दोहरे मतलब वाले संवाद को हर कोई ग़लत ही मानेगा इसलिये मेरी पहली प्रतिक्रिया न ही थी।

पर इसके बाद निर्माताओं ने उनको और सोचने के लिये कहा और नेहा ने दुबारा पटकथा को पढ़ा।

नेहा ने कहा कि इसके बाद उन्हौंने खुद को समझाया कि एक ऐसा सिनेमा भी है जहां दर्शक इस तरह का कंटेट देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा , हो सकता है आपसे यह मेल न खाये पर कलाकार के तौर पर आपके लिये यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST