IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार दिल्ली में भाजपा सत्ता में आयी तो प्रत्येक झुग्गीवासी को मिलेगा फ्लैट :गोयल
'

दिल्ली में भाजपा सत्ता में आयी तो प्रत्येक झुग्गीवासी को मिलेगा फ्लैट :गोयल

PTI

- August,04 2013 8:23 PM IST

पार्टी की ओर से तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित झुग्गी-झोपड़ी सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख विजय गोयल ने कहा कि वर्तमान में जहां झुग्गीवासी रह रहे हैं वहीं पर सभी फ्लैटों का निर्माण होगा । इनका निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी :पीपीपी: के आधार पर किया जाएगा ।

दिल्ली के भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी की मौजूदगी में गोयल ने घोषणा की, पिछले 15 वर्षों में झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को दिल्ली सरकार ने धोखा दिया है । यदि भाजपा सत्ता में आती है कि झुग्गी-बस्ती में रहने वाले प्रत्येक परिवार को फ्लैट मिलेगा ।

गोयल ने वादा किया कि दिल्ली की सत्ता मिलने पर झुग्गीवालों को स्वच्छ जल, सस्ती बिजली मिलेगी, झुग्गी-बस्तियों में चिकित्सालय बनेंगे और पुलिस बूथ बनाए जाएंगे ।

उन्होंने कहा, मैं आपसे वादा करता हूं कि भाजपा के सत्ता में आने पर आपको सस्ती बिजली और स्वच्छ जल मिलेगा । जिस इलाके में आप रह रहे हैं वहां चिकित्सालय, पुलिस बूथ, शौचालय और स्कूल बनेंगे । हम झुग्गी में रहने वाले पात्र लोगों को राशन कार्ड भी जारी करेंगे ।

लोगों को संबोधित करते हुए गडकरी ने गुजरात के विकास मॉडल की प्रशंसा की और कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर भाजपा दिल्ली के लोगों से किए गए सभी वादे पूरी करेगी ।

गडकरी ने कहा, मैंने विजय गोयल से कहा है कि वे झूठे वादे ना करें और हम अपना हर वादा पूरा करेंगे । यदि हम चुनाव में जीतते हैं तो झुग्गी में रहने वाले सभी लोगों को मकान मिलेंगे ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST