IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार कांग्रेस के साथ विलय के पहले जेजेएम ने शर्तें रखी
'

कांग्रेस के साथ विलय के पहले जेजेएम ने शर्तें रखी

PTI

- August,04 2013 6:43 PM IST

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बंधू तिर्की से पहले रांची में और फिर हाल में दिल्ली में आलाकमान स्तर पर पार्टी में शामिल होने के लिए बातचीत हुई है और वह जल्द ही पार्टी में शामिल हो जायेंगे।

उन्होंने यह भी संकेत किया कि तिर्की के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें राज्य सरकार के अगले विस्तार में मंत्री पद भी दिया जा सकता है। तिर्की के साथ दूसरे निर्दलीय विधायक चमरा लिंडा के भी शीघ्र कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

इस बीच, तिर्की ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने और मंत्रिपद लेने की बात मान ली है। लेकिन इसके लिए उन्होंने आदिवासी हितों से जुड़े कुछ मुद्दे कांग्रेस के सामने रखे हैं, जिन पर सकारात्मक रुख मिलते ही वह कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे।

झारखंड में हेमंत सरकार के मंत्रिपरिषद का आज विस्तार हुआ लेकिन कांग्रेस कोटे के तीन मंत्रियों के स्थान रिक्त रखे गये हैं और इसके लिए मूल कारण बंधू तिर्की के कांग्रेस में शामिल होने की प्रक्रिया को ही माना जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST