Business Standard
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर
अन्य समाचार सुभाष चंद्रा के एस्सेल समूह ने नित्यांक इंफ्रा के साथ संबंध से इंकार किया
'

सुभाष चंद्रा के एस्सेल समूह ने नित्यांक इंफ्रा के साथ संबंध से इंकार किया

PTI

- January,27 2019 7:43 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) सुभाष चंद्रा के एस्सेल समूह की दो कंपनियों जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज और डिश टीवी ने नित्यांक इंफ्रापावर एंड मल्टीवेंचर्स लिमिटेड के साथ किसी तरह के संबंध से रविवार को इंकार किया।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ) नोटबंदी के बाद संदिग्ध जमा के मामले में नित्यांक इंफ्रा की जांच कर रहा है।

जी एंटरटेनमेंट ने शेयर बाजार से कहा कि नित्यांक इंफ्रा एक स्वतंत्र कंपनी है और एस्सेल समूह का इससे संबंध नहीं है। उसने कहा कि नित्यांक के खिलाफ एसएफआईओ की चल रही जांच में एस्सेल समूह को गलत इरादों से जोड़ा जा रहा है और इस संबंध में सुझाव के तहत कानूनी कदम शुरू कर दिये गये हैं।

जी ने कहा, ‘‘हम यह दावा तथा स्पष्ट करना चाहते हैं कि एक वेबसाइट द्वारा प्रकाशित लेख में जिक्र किये गये किसी भी अवैध लेन-देन से जी एंटरटेनमेंट का कोई संबंध नहीं है।’’

खबर में एस्सेल समूह के अन्य निकायों के संलिप्त होने के जिक्र के बारे में जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि एसएफआईओ द्वारा नोटबंदी के बारे में यदि कोई सवाल पूछा भी गया तो वह नित्यांक के बारे में था। एस्सेल समूह के निकायों ने एसएफआईओ को सारी जानकारियां मुहैया करा दी हैं और उसके बाद कुछ भी नहीं पूछा गया है।

जी ने कहा, ‘‘इसे देखते हुए कि एसएफआईओ द्वारा मांगी गयी सारी जानकारियां एस्सेल समूह के निकायों ने मुहैया करा दिया है और इसके बाद और कोई जानकारी नहीं मांगी गयी है, एस्सेल समूह के लिये यह मामला यहीं खत्म हो जाता है।’’

इसके अलावा डिश टीवी ने भी वीडियोकॉन डी2एच के विलय में नित्यांक के साथ किसी तरह के लेन-देन से इंकार किया है।

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को जी समूह की कंपनियों के शेयर 33 प्रतिशत तक गिर गय थे। इससे समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिला कर 13,352 करोड़ रुपये गिर गया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement