विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार डायना से जु़ड़ी फिल्म अनलॉफुल किलिंग अब नहीं होगी प्रदर्शित
'

डायना से जु़ड़ी फिल्म अनलॉफुल किलिंग अब नहीं होगी प्रदर्शित

PTI

- July,09 2012 6:34 AM IST

ब्रिटेन की राजकुमारी डायना से जु़ड़ी विवादित फिल्म अनलॉफुल किलिंग को प्रदर्शित करने की योजना रद्द कर दी गयी है। इस फिल्म में दावा किया गया था कि डायना की मौत के षड्यंत्र में प्रिंस फिलिप शामिल थे।

डायना और उनके प्रेमी डोडी अल फयद की 1997 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी। कीथ एलेन निर्देशित इस वृत्तचित्र में दावा किया गया है कि एक साजिश के तहत डायना की हत्या की गयी और इस साजिश में डायना के ससुर फिलिप शामिल थे।

डोडी के पिता मोहम्मद अल फयद ने 25 लाख पाउंड की लागत से तैयार इस फिल्म का वित्तपोषण किया है। मोहम्मद अल फयद हमेशा दावा करते रहे हैं कि उन लोगों की मौत दुर्घटना नहीं थी।

डेली मेल की खबर के अनुसार फिल्म अब प्रदर्शित नहीं होगी क्योंकि निर्माता यह सुनिश्चित करने में विफल रहे कि वितरकों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी थी कि इस फिल्म के संबंध में 87 विवादास्पद आरोप लगाए गए हैं। शुरूआती योजना के अनुसार इस फिल्म को डायना की मौत की 15 वीं बरसी पर अगस्त में अमेरिका में प्रदर्शित किया जाना था।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST