India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार इस सावन में महाकाल का प्रसाद 22 प्रतिशत महंगा
'

इस सावन में महाकाल का प्रसाद 22 प्रतिशत महंगा

PTI

- July,09 2012 4:23 AM IST

सावन के इस महीने के दौरान नजदीकी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान को लड्डू का प्रसाद चढ़ाना पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत महंगा हो गया है। देश के 12 शिव ज्योतिर्लिंगों में शामिल मंदिर का प्रशासन सरकारी हाथों में है।

अधिकारियों ने आज बताया कि महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने लड्डू के प्रसाद के लिये 220 रुपये प्रति किलोग्राम का नया भाव तय किया है। पिछले सावन माह में इस प्रसाद का मूल्य महज 180 रुपये किलोग्राम था।

अधिकारियों के मुताबिक महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने कुछ दिनों पहले एक किलोग्राम लड्डू प्रसाद की कीमत 250 रुपये तय की थी। लेकिन बाद में इसमें 30 रुपये की कटौती कर दी गयी।

बहरहाल, यह स्पष्ट है कि भक्तों को इस सावन माह में महाकाल का प्रसाद खरीदने के लिये पिछले साल के मुकाबलेे ज्यादा रकम खर्च करनी पडे़गी।

प्रसाद का भाव बढ़ाये जाने के पीछे महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की अपनी दलील है।

समिति के प्रशासक और प्रदेेश सरकार के आला अफसर जयंत जोशी ने भाषा को बताया, हमने महाकाल को चढ़ाये जाने वाले लड्डू प्रसाद के दाम चार साल बाद बढ़ाये हैंं, जबकि महंगाई की मार लम्बे समय से जारी है।

उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर प्रबंध समिति बिना किसी फायदे..नुकसान :नो प्रॉफिट, नो लॉस: के आधार पर भक्तों को उच्च गुणवत्ता का प्रसाद उपलब्ध करा रही है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST