IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार कर्नाटक भाजपा में अभी भी चलता है येदियुरप्पा का सिक्का
'

कर्नाटक भाजपा में अभी भी चलता है येदियुरप्पा का सिक्का

PTI

- July,09 2012 4:13 AM IST

कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने जातिगत राजनीति के सहारे अपने साथी लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार को डीवी सदानंद गौड़ा के स्थान पर प्रदेश के नये मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचाकर साबित कर दिया है कि प्रदेश में पार्टी की राजनीति में अभी तक उनका सिक्का चलता है।

येदियुरप्पा ने 11 महीने पहले खुद ही शेट्टार की शिकस्त सुनिश्चित कर दी थी और गौड़ा को मुख्यमंत्री बनवाया था, लेकिन जल्द ही उनका गौड़ा सेे मोहभंग हो गया। तब से, वह गौड़ा को हटाने के एजेंडे पर काम कर रहे थे।

येदियुरप्पा ने गौड़ा पर विपक्षी जद :से: से प्रभावित होने और अपने मंत्रियों को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया।

अवैध खनन के सिलसिले में लोकायुक्त की रिपोर्ट में आरोपित किए जाने के बाद येदियुरप्पा को पिछले साल 31 जुलाई को मुख्यमंत्री पद छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था। ऐसा होने के बावजूद उनका पार्टी के विधायकों पर प्रभाव कायम रहा।

कर्नाटक में सत्ता के समीकरण में इस बदलाव के चलते राज्य में भाजपा शासन के चार साल के दौरान तीसरी बार कमान परिवर्तन हो रहा है।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST