देश के संपत्ति बाजार के फिर से खड़े होने के संकेतों के बीच चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने संपत्ति को लेकर अटकलबाजी को सीमित करने के लिए प्रयास करने का अनुरोध किया है।
चीन ने पिछले एक वर्ष मंे संपत्ति के दामों मंे आए उछाल को रोकने के उददेश्य से कई कदम उठाए हैं जिसमें दूसरा घर खरीदने पर पाबंदी और कुछ शहरांे मंे संपत्ति कर लगाने जैसे उपाय शामिल हैं।
विश्लेषकों ने कहा है कि एक महीने के भीतर दो बार ब्याज दर में कटौती के बाद ण दर में कमी और स्थानीय सरकारों द्वारा नीति की सीमाएं जांचने से कुछ शहरांे मंे संपत्ति के दामों में इजाफा हुआ है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, जियांग्सू प्रांत की यात्रा कर रहे वेन ने कल कहा, हमें निवेश को लेकर अटकलबाजी को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।