महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एकनाथ खड़से ने आज कहा कि पीए संगमा राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने के लिए राज्य के विधायकों से 10 जुलाई को मुलाकात करेंगे।
भाजपा नेता खड़से ने यहां कहा, संगमा 10 जुलाई को विधान भवन में महाराष्ट्र के विधायकांे से मिलेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से संगमा को समर्थन देने का अनुरोध करेगी।
भाषा