लंदन स्थित नेहरू केंद्र में आयोजित कला एवं सांस्कृतिक समारोह में पूर्वोत्तर की संस्कृति की मनमोहक झलक दिखी।
इस समारोह में छह मिनट की फिल्म मैन टाइगर स्पिरीट दिखाई गई। इस फिल्म का निर्माण आदिवासी आर्ट ट्रस्ट की सचिव तारा डगलस ने किया है।
इस फिल्म का प्रदर्शन नगालैंड में होर्नबिल महोत्सव में भी किया गया था। समारोह में पूर्वोत्तर से जुड़ी कुछ कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया गया।