विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से बढ़ने लगी है प्रमुख नदियां
'

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय, भारी बारिश से बढ़ने लगी है प्रमुख नदियां

PTI

- July,08 2012 4:53 PM IST

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में व्यापक वर्षा से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं अनेक स्थानों पर प्रमुख नदियांे का जलस्तर भी चढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में व्यापक तथा पूर्वी अंचल में भारी वर्षा हुई है। इस दौरान सर्वाधिक वर्षा सिद्वार्थनगर जिले के बांसी में 210 मिलीमीटर पर दर्ज की गयी है, जबकि ककरही में 170, भिंगा में 150, बलरामपुर में 140, तुर्तीपार में 130, अयोध्या में 120, बहराइच में 110 तथा कानपुर में 100 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।

पश्चिमी अंचल को छोडकर मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय है और बीते 24 घंटों के दौरान बलिया तथा गोरखपुर में 70-70 मिलीमीटर और लखनउ, शारदानगर और पलियाकला में 60 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दो दिनों के दौरान हुई व्यापक वर्षा से गंगा नदी का जल स्तर कानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में उभार पर है, जबकि बरेली और शाहजहांपुर में रामगंगा, बांदा में यमुना तथा लखनउ, सीतापुर तथा सुल्तानपुर में गोमती नदी बढ़ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, घाघरा का जल स्तर बलिया और फैजाबाद में चढ रहा है, जबकि राप्ती नदी बहराइच ्र श्रावस्ती ्र बलरामपुर और गोरखपुर में बढ रहा है।

मौसम विग्यानियों ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी मानसून की सक्रियता बने रहने तथा प्रदेश के बडे़ इलाके मंे व्यापक वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST