पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच वकार यूनिस आगामी श्रीलंका प्रीमियर लीग
लीग का प्रायोजन कर रहे समरसेट एंटरटेनमेंट वेंचर्स लिमिटेड के अध्यक्ष संदीप भामेर ने कहा कि वकार को 10 अगस्त से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता के कोचों के पैनल के लिए अनुबंधित किया गया है।
भामेर ने पाकपेशन वेबसाइट से कहा, कोचिंग को लेकर जिन छह लोगों को अनुबंधित किया गया है उसमें वकार भी शामिल हैं। सिर्फ कांदुराता ने अपने कोच का नाम तय नहीं किया है। वकार रुहुना प्रांतीय टीम के कोच होंगे।
उन्होंने कहा, हमने कुछ स्थानीय नियुक्तियां भी की हैं। दलीप मेंडिस बासनाहिरा जबकि नावेद नवाज उवा टीम के कोच होंगे। टूर्नामंेट को अंतरराष्ट्रीय रंग देते हुए हमने आस्ट्रेलिया के शेन डफ को नागेहारा का कोच बनाया है जबकि टाम मूडी उतुहुरा और ट्रेवर बेलिस वायंबा के मुख्य कोच होंगे।