India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार अमेरिका ने फारस की खाड़ी में और सेना भेजी : रिपोर्ट
'

अमेरिका ने फारस की खाड़ी में और सेना भेजी : रिपोर्ट

PTI

- July,04 2012 4:14 AM IST

अमेरिका ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होरमुज जलडमरूमध्य को खुला रखने और परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान के साथ गतिरोध बढ़ने की सूरत में इस्लामिक देश के भीतर तक वार करने के लिए फारस की खाड़ी में और अधिक युद्धपोतों तथा लड़ाकू विमानों को रवाना कर दिया है ।

वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी न्यूयार्क टाइम्स ने कहा है कि खाड़ी में सेना की मौजूदगी को मजबूती प्रदान करने के लिहाज से नयी तैनाती का मकसद इस्राइल को यह आश्वासन देना है कि अमेरिका ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं के पर कतरने के प्रति गंभीर है ।

अमेरिका द्वारा खाड़ी में नयी फौजों को भेजे जाने की रिपोर्ट ईरान की इस घोषणा के बाद आयी है कि उसने इस्राइल पर हमला करने में सक्षम नयी रेंज की बैलास्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है ।

ईरान की समाचार समिति इरना ने कहा कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मध्य ईरान के कावीर मरूस्थल में दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम शाहाब तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है ।

इरना ने यह भी कहा कि मध्यम दूरी तक मारक क्षमता वाली शाहाब तीन के साथ ही ईरान ने 300 से 500 किलोमीटर तक मार करने वाली शाहाब एक और शाहाब दो मिसाइलों का भी परीक्षण किया है ।

दी टाइम्स ने वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि अमेरिका किसी भी कीमत पर सामरिक जल मार्ग को खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध है ।

रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ईरान के लिए संदेश है कि इसके बारे में सोचना भी मत ।

जारी : भाषा नरेश

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST