आठ जुलाई
कोतवाली थाना पुलिस सूत्रेां के अनुसार एक विवाह स्थल पर आयाजित कांग्रेस जिला सम्मेलन में यह हादसा उस समय हुआ जब कांग्रेस कार्यकर्ता डा. चन्द्रभान का स्वागत कर रहे थे मंच अचानक एक तरफ से जमीन में धंस गया। उन्होंने बताया कि मंच पर एक साथ करीब चालीस कार्यकर्ताओं के आने से यह हादसा हुआ।
सूत्रों ने बताया कि मंच ढहने से डा. चन्द्रभान समेत मंच पर मौजूद सभी पदाधिकारी करीब चार फीट उंचे मंच से नीचे गिर गये लेकिन किसी के चोट नहीं लगी। उन्होंने बताया कि डा. चन्द्रभान इस घटना के कुछ देर बाद अगले कार्यक्रम के लिये झालरापाटन के लिये रवाना हो गये।
डा चन्द्रभान से इस बारे में सम्पर्क नहीं हो सका।