ब्रिटेन के परमाणु संचालित पनडुब्बियों में पिछले 25 साल के दौरान आग लगने की 266 घटनाएं हुयीं जिनमें 20 मध्यम स्तर की थीं।
रक्षा मंत्रालय ने एक संसदीय सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 266 घटनाओं में 243 को मामूली आग का दर्जा दिया गया है। इनमें बिजली में गड़बड़ी से धुआं निकलने जैसी घटनाएं शामिल हैं।
मंत्रालय के अनुसार 20 घटना मध्यम स्तरीय थीं। आग लगने की घटनाओं के स्थान के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है।