जिम्बाब्वे के 88 वर्षीय राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर गए हुए हैं।
यहां के सरकारी रेडियो ने इसका एलान किया। बीते साल वह कई बार एशियाई दौरे पर गए थे, लेकिन यह पहली बार है कि उनके देश से बाहर जाने की वजह आधिकारिक तौर पर बताई गई है।
इसी साल अप्रैल में भी मुगाबे निजी यात्रा पर सिंगापुर गए थे। मुगाबे के किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त होने की खबरें आती रही हैं।
एपी